सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अब वैस्विक बाजार में रुपया देगा डॉलर स्वीकृति को चुनौती, 35 से ज्यादा देशो ने दिखायी रुपया से व्यापार में रुचि, भारत सरकार का प्लान-आपदा में अवसर की तलाश

डॉलर की बादशाहत

जैसा के वैस्विक व्यापार को लेकर अनिश्चित्ता जारी है कई बडे देशो की करेंसी डॉलर के आगे गिरती जा रही है कुछ ऐसा ही हाल भारतीय रुपये का भी है दरसल बैंक और एक्सपोर्ट हाउस के बीच डॉलर की भारी मांग इसका एक कारण है| एक्सपर्ट्स की माने तो चाइना अमेरिका ट्रेड वॉर भी भारती रुपये के खस्ता हाल का जिमदार है 

भारतीय मुद्रा सहित दुनियाभर की करेंसी इस समय डॉलर के सामने पानी भर रही है. इसका कारण ये नहीं कि किसी देश की मुद्रा कमजोर हो रही है, बल्कि डॉलर में आ रही मजबूती की वजह से उस मुद्रा पर दबाव है. आलम ये है कि अमेरिका डॉलर को मजबूत बनाने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहा है, जिसका खामियाजा पूरी दुनिया को भुगतना पड़ रहा.

दुनिया भर में कुल 185 मुद्राएं हैं जिनमे काई सारी करेंसी काफी मजबूत हैं, वैसे चीन की युआन और यूरो जैसी करेंसी ने डॉलर को कड़ी टक्कर दी है लेकिन वैस्विक स्वीकृति केवल डॉलर को ही मिली है, बाकी करेंसी बहुत कोसिस के बवजूद भी अपना सिक्का जमाने में असमर्थ ही हैं और डॉलर की बादशाहत जारी है अगर आंकड़ों की बात करें तो दुनिया का 85 फिसदी व्यापार डॉलर में होता है और 40 फिसदी लोन डॉलर में दिया जाता है यही कारण है कि डॉलर को वैश्विक मुद्रा का दरजा दिया जाता है

डॉलर के मुकाबले कमजोर होते रुपये का संकट भारत के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है. दुनियाभर के बाजारों में मंदी के बावजूद भारतीय बाजार किसी तरह अपने पैरों पर खड़ा होता नजर आ रहा है, लेकिन कमजोर करेंसी बाजारों को भूत की तरह डरा रही है. अब सवाल उठता है कि क्या अमेरिका जानबूझकर डॉलर को मजबूत कर रहा है या फिर अमेरिका को अपनी मंदी से ज्यादा डॉलर के कमजोर होने का डर है.

ब्रिक्स देशों की सुधार की कोशिशें

ब्रिक्‍स देश स्विफ्ट ट्रांजेक्शन के तहत डॉलर के दबदबे को कम करने की कोशिशें कर रहे हैं लेकिन अभी तक कामयाब होते नहीं दिख रहे हैं. मजबूत होते डॉलर की वजह से भारत समेत दुनिया की इमरजिंग इकोनॉमी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. चीन भारत और रूस ने ज्यादा से ज्यादा लोकल करेंसी में ट्रांजेक्शन की इच्छा जताई है. लेकिन अमेरिका अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए किसी भी कीमत पर डॉलर को कमजोर नहीं होने दे रहा है. इस बात को ऐसे समझिए कि अमेरिकी फेड ने ब्याज दरें बढ़ाई तो बाकी देशों को भी ब्याज दरों को बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ा है. अब पूरी दुनिया अमेरिका की इस डॉलर दादागिरी से मुक्त होने के लिए झटपटा रही है. रूस-भारत समेत दुनिया के बाकी देशों के साथ लोकल करेंसी में कारोबार करने के लिए तैयार हैं लेकिन अमेरिका नहीं चाहता कि उसका डॉलर डॉमिनेंस किसी भी तरह से कम हो.

रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद भारत ने रूस से तेल खरीदा, जिस पर अमेरिका की नजर टेढ़ी हो गई है. अमेरिका को तेल के बजाए इस बात की ज्यादा चिंता है कि भारत, चीन और बाकी विकासशील देश कहीं आपस में मिलकर अपनी-अपनी करेंसी में व्यापार करने लगे तो उसके लिए बड़ी चुनौती खड़ी हो जाएगी. ऐसा हुआ तो डॉलर का अंतरराष्ट्रीय करेंसी के तौर पर बना रूतबा कम हो जाएगा.

इस मुद्रा सशक्तिकरण में भारत का कदम

Rupee Become International Currency Like Dollar: दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के बाद पीएम मोदी के सपनों का भारत ऊंचाइयों की नई उड़ान पर है। प्रधानमंत्री मोदी की महत्वाकांक्षा रुपये को डॉलर का प्रतिद्वंदी बनाना है। जी हां, वही डॉलर जो वर्षों से पूरी दुनिया पर राज करता आ रहा है, वही डॉलर जो दुनिया की अर्थव्यवस्था और बाजार की दिशा तय करता है, वही डॉलर जो वैश्विक बाजार का दादा है। मगर अब पीएम मोदी ने ऐसा प्लान बनाया है कि डॉलर की दादागीरी खतरे में है। प्रधानमंत्री के इस प्लान के बारे में जानकर अमेरिका से लेकर चीन तक में खलबली मच गई है, क्योंकि पहली बार किसी देश की करेंसी ने दुनिया की बादशाहत को ललकारा है।

पीएम मोदी जब कोई बात कहते हैं तो उसके पीछे उनकी सीक्रेट प्लानिंग होती है। यह प्रधानमंत्री के मजबूत अर्थशास्त्र का ही नतीजा है कि जब चीन, रूस, ब्रिटेन और जर्मनी समेत दुनिया के तमाम बड़े देशों की अर्थव्यवस्था में ऐतिहासिक गिरावट देखने को मिल रही है और श्रीलंका से लेकर पाकिस्तान और वेनेजुएला जैसे देशों में हाहाकार मचा है। मगर ठीक इसी दौरान वैश्विक मंदी को मात देते हुए भारत दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन बैठा। अब भारत की नजर दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर है। वैश्विक मंदी के दौरान तेज गति से भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था को देखकर दुनिया हैरान है।

रुपया बनेगा डॉलर का विकल्प

पीएम मोदी का प्लान सफल रहा तो जल्द ही रुपये को डॉलर का विकल्प बनते देखा जा सकेगा। डॉलर की बादशाहत इतनी जल्दी खत्म तो नहीं होने वाली, लेकिन रुपया के अंतरराष्ट्रीय मुद्रा बन जाने पर उसे कड़ा प्रतिद्वंदी जरूर मिल जाएगा। इसके लिए भारत ने तेजी से काम करना भी शुरू कर दिया है। ताकि रुपया जल्द ही अंतरराष्ट्रीय मुद्रा के रूप में अपनी पहचान बना सके। इसके लिए भारतीय बैंकों ने बांग्लादेश और अफ्रीकी देशों के साथ रुपये में कारोबार शुरू करने की संभावना तलाशनी भी शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार भारत अपने पड़ोसी देश बांग्लादेश के अलावा मिस्र जैसे कुछ अफ्रीकी देशों के साथ व्यापार रुपये में ही संचालित करने की तैयारी में है। इसके लिए बैंक जुटे हुए हैं। रुपये में विदेशी कारोबार होने से विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में होने वाली उठापटक के असर से बचने में भी मदद मिलेगी।

इन देशों के साथ रुपये में शुरू हो चुका व्यापार

वित्त मंत्रालय की हाल में हुई एक बैठक में सभी हितधारकों से अन्य देशों के साथ भी रुपये में विदेशी कारोबार की सुविधा देने की संभावना तलाशने को कहा गया है। फिलहाल रूस, मॉरीशस व श्रीलंका के साथ भारत रुपये में कारोबार कर रहा है। इसके लिए बैंकों के विशेष रुपया वोस्ट्रो खाते (एसआरवीए) का इस्तेमाल किया जाता है। अब तक 11 बैंकों ने इस तरह के 18 खाते खोले हैं। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत ने पिछले वित्त वर्ष में मिस्र से 352 करोड़ डॉलर, अल्जीरिया से 100 करोड़ डॉलर और अंगोला से 272 करोड़ डॉलर की वस्तुओं का आयात किया था। इसी तरह बांग्लादेश से भारत ने वित्त वर्ष 2021-22 में 197 करोड़ डॉलर का आयात किया था। अब भारत सऊदी अरब, सिंगापुर, मलेशिया, इंडोनेशिया और आस्ट्रेलिया जैसे देशों से भी रुपये में कारोबार करने के करीब पहुंच चुका है।

भारत के प्लान से घबराया अमेरिका

रुपये से डॉलर को चुनौती देने से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के माथे पर भी शिकन आ गई है। पहली बार दुनिया की किसी करेंसी ने सीधे डॉलर को चुनौती देने का प्लान बनाया है। सूत्रों के अनुसार भारत अब तक करीब 18 देशों के साथ रुपये में कारोबार शुरू करने पर सहमति प्राप्त कर चुका है। जल्द ही भारत इस आंकड़े को 50 से अधिक देशों के साथ समझौता करने की संभावनाएं तलाश रहा है। इससे भारत का सबसे बड़ा दुश्मन चीन भी घबरा गया है।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पृथ्वी के बारे में कुछ दिलचस्प तथ्य: पृथ्वी पर तत्वों की प्रचुरता- Part -2

पृथ्वी पर तत्वों की प्रचुरता जैसा कि हम सभी जानते हैं कि पृथ्वी कई बहुमूल्य संसाधनों से समृद्ध और प्रचुर है,  संभवतः पृथ्वी के विभिन्न संसाधनों, जीवन रूपों और प्राकृतिक आश्चर्यों से भरपूर होने की अवधारणा  गलत नहीं  है।  यहां कुछ पहलू दिए गए हैं जहां पृथ्वी को  समृद्ध और  प्रचुर माना जाता है जैव विविधता  पृथ्वी जैव विविधता में अविश्वसनीय रूप से समृद्ध है, जिसमें पौधों, जानवरों, कवक और सूक्ष्मजीवों की अनुमानित 8.7 मिलियन प्रजातियाँ हैं। महासागरों की गहराई से लेकर सबसे ऊंचे पहाड़ों तक, पर्यावरण की एक विस्तृत श्रृंखला में जीवन मौजूद है। पानी  प्रचुर मात्रा में पानी के कारण पृथ्वी को अक्सर "नीला ग्रह" कहा जाता है। महासागर, नदियाँ, झीलें और भूमिगत जलभृत जीवन और कृषि, उद्योग और परिवहन जैसी मानवीय गतिविधियों के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन के रूप में उपस्थित है। खनिज और संसाधन पृथ्वी विभिन्न खनिजों और प्राकृतिक संसाधनों, जैसे जीवाश्म ईंधन (कोयला, तेल, प्राकृतिक गैस), अयस्कों (लोहा, तांबा, एल्यूमीनियम), कीमती धातुओं (सोना, चांदी) और मूल्यवान रत्नों में  भ...

डिजिटल शिक्षा लोकप्रियता की तरफ कुछ सरकारी प्रयास हरियाणा सरकार 5 मई से कक्षा 10, 12 के छात्रों को 5 लाख से अधिक मुफ्त टैबलेट वितरित करेगी

  राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को 'ई-लर्निंग-एडवांस डिजिटल हरियाणा इनिशिएटिव ऑफ गवर्नमेंट विद एडेप्टिव मॉड्यूल्स' नाम दिया गया है। टैबलेट वितरण समारोह 5 मई को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के टैगोर सभागार में होगा। हरियाणा सरकार 5 मई से कक्षा 10-12 के छात्रों को मुफ्त टैबलेट वितरित करेगी, एक आधिकारिक बयान में सोमवार को कहा गया। उपकरणों में व्यक्तिगत और अनुकूली शिक्षण सॉफ्टवेयर के साथ प्रीलोडेड सामग्री होगी, और 5 लाख छात्रों को मुफ्त इंटरनेट डेटा भी प्रदान किया जाएगा। बयान में कहा गया है, "मुख्यमंत्री, हरियाणा के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'डिजिटल इंडिया' अभियान को आगे बढ़ाते हुए, सरकार सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 5 लाख छात्रों को टैबलेट और मुफ्त डेटा प्रदान करने जा रही है।" “रोहतक शहर के सरकारी स्कूलों के छात्रों को टैबलेट दिए जाएंगे। प्रदेश भर के 119 प्रखंडों में इस दिन टैबलेट वितरण समारोह भी शुरू हो जाएगा. अन्य जिलों में, मंत्री, सांसद, विधायक, अन्य अतिथि, उपायुक्त और जिला प्रशासन के साथ उसी दिन टैबलेट वितरित...

घड़ी का इस्तेमाल हम रोज़ करते हैं, आइए जानते हैं घड़ी का आविष्कार किसने, कब और किस देश में किया?

घड़ी का आविष्कार सूरज की छाया का उपयोग कर समय बताने वाली घड़ियाँ शायद हमने भारत में लंबे समय से देखी हैं, लगभग सवा दो हज़ार साल पहले प्राचीन यूनान यानी ग्रीस में पानी से चलने वाली अलार्म घड़ियाँ हुआ करती थीं जिममें पानी के गिरते स्तर के साथ तय समय बाद घंटी बज जाती थी । लेकिन आधुनिक घड़ी के आविष्कार का मामला कुछ पेचीदा है, घड़ी की मिनट वाली सुई का आविष्कार,  अपने एक खगोलशास्त्री मित्र के लिए  वर्ष 1577 में स्विट्ज़रलैंड के जॉस बर्गी ने  किया  उनसे पहले जर्मनी के न्यूरमबर्ग शहर में पीटर  हेनलेन  ने ऐसी घड़ी बना ली थी जिसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाया सके ।  लेकिन जिस तरह हम आज हाथ में घड़ी पहनते हैं वैसी पहली घड़ी पहनने वाले आदमी थे जाने माने फ़्राँसीसी गणितज्ञ और दार्शनिक ब्लेज़ पास्कल ।  ये वही ब्लेज़ पास्कल हैं जिन्हें कैलकुलेटर का आविष्कारक भी माना जाता है ।  लगभग 1650 के आसपास लोग घड़ी जेब में रखकर घूमते थे, ब्लेज़ पास्कल ने एक रस्सी से इस घड़ी को हथेली में बाँध लिया ताकि वो काम करते समय घड़ी देख सकें, उनके कई साथियों ने उनका मज़ाक भी उड़...