सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दुनिया का पहला स्मार्टफोन किसने और कब बनाया था? | विश्व के पहले स्मार्टफोन का क्या नाम था? | क्या आप जानते हैं

दुनिया का पहला स्मार्टफोन किसने और कब बनाया था? | विश्व के पहले स्मार्टफोन का क्या नाम था? | क्या आप जानते हैं | Future Blogger Team

आज हर दूसरे तीसरे दिन किसी न किसी कंपनी का नया मोबाइल फोन लॉन्च हो जाता है लगभग सभी लोगों के पास एक या दो मोबाइल तो होता ही है।आज दुनिया भर में अनगिनत संख्या में अलग-अलग प्रकार के स्मार्टफोन मौजूद हैं इन स्मार्टफोन मे रोजाना कुछ न कुछ नया होता रहता है, और कंपनिया एक से एक अच्छे फीचर अपने स्मार्टफोन में देने की कोशिस करती रहती है।

दोस्तों आज स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा हैं और इसके बिना रहने के बारे में सोच पाना भी काफी मुश्किल हैं. लेकिन एक समय ऐसा भी था जब स्मार्टफोन और मोबाइल फोन से शायद ही कोई परिचित था. लेकिन आज समय बदल चुका हैं. मोबाइल फोन का स्थान अब स्मार्टफोन ने ले लिया हैं और तेजी से स्मार्टफोन यूज़र्स की संख्या बढ़ती जा रही हैं. 

लेकिन कभी आपने यह सोचा है कि आखिर दुनिया का पहला स्मार्टफोन कौन सा था और कब लांच किया गया था तथा वह स्मार्टफोन कैसा दिखता था तो आज आपको इन सभी सवालों के जवाब यहां मिल जाएंगे तो इस आर्टिकल को विस्तार से जानते हैं और पढ़ते हैं पहले स्मार्टफोन के बारे में।

मोबाइल फोन का आविष्कार अमेरिकन इंजीनियर मार्टिन कूपर ने किया। जबकि 3 अप्रैल 1973 को पहली बार मोबाइल का प्रयोग किया गया। इस मोबाइल का वजन लगभग 2 किलो था और एक बार चार्ज करने पर लगभग 30 मिनट तक बातें की जा सकती थी। मार्टिन कूपर ने 1970 में मोटोरोला कंपनी ज्वाइन की थी और इस मोबाइल को बनाने में उन्हें लगभग 3 साल का समय लगा इस प्रकार 1973 में जाकर पहले मोबाइल का आविष्कार हो पाया।

अगर बात करें यह मोबाइल दिखने में कैसा था तो आपको बता दें यह कुछ कुछ टेलीफोन के रिसीवर जैसा दिखता था जिस पर एक बड़ा सा एंटीना होता था और इसके साथ में एक बैटरी जुड़ी रहती थी जिसको साथ में लेकर चलना पड़ता था। इस मोबाइल का प्रयोग सिर्फ परीक्षण के तौर पर किया गया यह मार्केट में कभी नहीं उतारा गया इसलिए इस मोबाइल को जीरो जनरेशन का मोबाइल कहा गया। इसके सफल परीक्षण के लगभग 10 वर्ष पश्चात यानी कि वर्ष 1983 में मोटोरोला कंपनी ने जन सामान्य के उपयोग के लिए प्रथम मोबाइल मार्केट में उतारा जिसे Motorola DynaTAC 8000X नाम से जाना गया। नीचे मोटरोला के इस मोबाइल की मैंने तस्वीर दी है आप इसे देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि उस जमाने में मोबाइल कैसे हुआ करते थे।

विकिपीडिया के अनुसार 1993 में एक नया और अनोखा गैजेट दुनिया के सामने आया। कई रिपोर्ट्स में IBM साइमन नाम का यह फोन दुनिया का पहला स्मार्टफोन माना जाता है। और उस समय इसकी कीमत 800 डॉलर थी। यानी हर कोई खरीद नहीं पाता था, लेकिन आजकल 3000 से 4000 रुपये के अंदर ही स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। क्या थी इस पहले स्मार्टफोन में खासियत दुनिया के इस पहला स्मार्टफोन में मोबाइल फोन, पेजर, फैक्स मशीन और पर्सनल डिजिटल असिस्टेंट आदि जैसे कई शानदार फीचर्स दिए गए थे। यह एक अत्याधुनिक डिवाइस था, जिसने मोबाइल फोन की परिभाषा ही बदल दी थी।

स्मार्टफोन शब्द का सबसे पहले इस्तेमाल 1997 में किया गया था. उससे पहले तक लोग सिर्फ मोबाइल फोन से परिचित थे. जिसका उपयोग लोग एक-दूसरे से बात करने के लिए करते थे. लेकिन समय के साथ बदलती टेक्नोलॉजी ने स्मार्टफोन से लोगों का परिचय कराया था. जिसने मोबाइल युग मे क्रांतिकारी परिवर्तन ला दिया था. मोबाइल फोन से अलग खूबियों को देखते हुए इसे स्मार्टफोन माना गया था. 

इस पहले स्मार्टफोन में इंटरनल स्टोरेज 512MB था. लेकिन इसमे रेम का उपयोग नही किया गया था. जिसके कारण यह स्मार्टफोन आज के स्मार्टफोन के मुकाबले काफी धीरे प्रोसेस करता था. यह स्मार्टफोन पूरी तरह से 1G नेटवर्क पर इंटरनेट कार्य करने में सक्षम था. इसकी बैटरी कैपेसिटी केवल एक घण्टे की थी. जिसके कारण उपयोग के तुंरन्त बाद इसे वापस चार्ज करना पड़ता था. इस स्मार्टफोन का वजन लगभग 500 ग्राम और लंबाई 23 सेंटीमीटर की थी. यह स्मार्टफोन LCD टच स्क्रीन होने के साथ ही फैक्स, ईमेल, कैलेंडर, नोटपैड इमेज मेकर जैसी सुविधा युक्त था. यह स्मार्टफोन सिर्फ काले रंग में उपलब्ध था. इस स्मार्टफोन के लॉन्च होने के बाद सन 1995 में इसका प्रोडक्शन बन्द कर दिया गया था. 

Image Credit : Google

इस एक वर्ष में कंपनी द्वारा 50 हजार सेट बेचे जा चुके थे. हालांकि आज कई स्मार्टफोन कंपनियों द्वारा एडवांस टेक्नोलॉजी से युक्त बेहतरीन स्मार्टफोन बाजारों में लॉन्च किए जा चुके हैं लेकिन फिर भी IBM साइमन को संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी के इतिहास का एक स्थाई नमूना माना जाता हैं इतना ही नहीं टच स्क्रीन मोबाइल की शुरुआत भी इसी स्मार्टफोन से मानी जाती है। एनगैजेट के मुताबिक IBM साइमन में 3 इंच की टच स्क्रीन थी। इसमें 160*293 पिक्सल का रेजोल्यूशन है। इसका स्क्रीन टाइप LCD था

हालांकि इसके बाद कंपनी ने स्मार्टफोन के मार्केट ज्यादा समय नहीं दिया और 2007 में आईफोन का जन्म हुआ था। इसके बाद कई नई-नई कंपनियों ने जन्म लिया और पूरा तख्ता ही पलटकर रख दिया है।

हम आशा करते हैं कि अब आप यह पूरी तरह से जान चुके हैं कि दुनिया का पहला Smartphone किसने और कब बनाया था? अगर इस विषय में कोई अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे कंमेंट कर सकते हैं और यदि आपको हमारा आर्टीकल पसन्द आया है तो प्लीज सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर करना मत भूलें. हम इस ब्लॉग वेबसाइट पर नई जानकारी आपके लिए लेकर आते रहते हैं. कृपया रोज नई-नई जानकारियां हासिल करने के लिए FUTURE BLOGGER वेबसाइट पर विजिट करते रहिए. धन्यवाद!!

भारत में पहला मोबाइल फोन कब आया और भारत में सबसे पहली कॉल किसने की?

टचस्क्रीन से पहले कीपैड मोबाइल का अविष्कार हुआ था इस मोबाइल से केवल कॉल करने और मैसेजिंग की सुविधा यूजर्स को मिलती थी। दुनिया में पहली मोबाइल बनाने वाली मोटोरोला कंपनी थी। मोटोरोला ने सन् 1983 में पहला मोबाइल फोन लॉन्च किया था, जिसका नाम Motorola DynaTAC 800X था। इस मोबाइल फोन की कीमत करीब 2 लाख रुपये थी। तथा दुनिया का सबसे पहला मोबाइल बनने के 12 साल बाद भारत में मोबाइल आया। भारत में 1995 में मोबाइल का आगमन हुआ। और पहली कॉल श्री सुखराम जी ने वेस्ट बंगाल के मुख्यमंत्री ज्योति बासु जी को किया था।

भारत स्मार्टफोन के लिए एक बहुत बड़ा मार्केटिंग क्षेत्र है। भारत में स्मार्टफोन की कई कंपनियाँ पैर अपना जमा चुकी है। और कई कंपनी अभी भी अपना पाँव भारत में जमाने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं भारत में सबसे पहले स्मार्टफोन कब आया? दोस्तों भारत में पहला स्मार्ट फोन 22 अक्टूबर 2008 को लॉन्च किया गया था और इस फोन को HTC कंपनी ने लॉन्च किया था। कंपनी ने Android Smartphone HTC t-Mobile G1 नाम से मोबाइल भारत में उतारा था जिसे HTC Dream के नाम से भी जाना जाता है।

स्मार्टफोन कितने प्रकार के होते हैं –

स्मार्टफोन 3 प्रकार के होते हैं-

Android Phone – एन्ड्रोएडफोन
iPhone – आईफोन
BlackBerry – ब्लैकबेरी

वैसे तो आज सभी देशों की कंपनियां स्मार्टफोन निर्माण में लगी हैं और पूरी दुनिया में अपनी सेवाएं देती हैं इनके बीच में आज चीन की टॉप स्मार्टफोन निर्माता Xiaomi, Oppo, OnePlus और Vivo जैसी कंपनियां भारत में बहुत से स्मार्टफोन पेश करती है और इसके यूजर्स भी सबसे ज्यादा हैं, हालांकि पूरी दुनिया में आज भी अव्वल नंबर पर आईफोन और साउथ कोरिया की सैमसंग कंपनी है।

Post by : Subhash Gautam | Sourav | 

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पृथ्वी के बारे में कुछ दिलचस्प तथ्य: पृथ्वी पर तत्वों की प्रचुरता- Part -2

पृथ्वी पर तत्वों की प्रचुरता जैसा कि हम सभी जानते हैं कि पृथ्वी कई बहुमूल्य संसाधनों से समृद्ध और प्रचुर है,  संभवतः पृथ्वी के विभिन्न संसाधनों, जीवन रूपों और प्राकृतिक आश्चर्यों से भरपूर होने की अवधारणा  गलत नहीं  है।  यहां कुछ पहलू दिए गए हैं जहां पृथ्वी को  समृद्ध और  प्रचुर माना जाता है जैव विविधता  पृथ्वी जैव विविधता में अविश्वसनीय रूप से समृद्ध है, जिसमें पौधों, जानवरों, कवक और सूक्ष्मजीवों की अनुमानित 8.7 मिलियन प्रजातियाँ हैं। महासागरों की गहराई से लेकर सबसे ऊंचे पहाड़ों तक, पर्यावरण की एक विस्तृत श्रृंखला में जीवन मौजूद है। पानी  प्रचुर मात्रा में पानी के कारण पृथ्वी को अक्सर "नीला ग्रह" कहा जाता है। महासागर, नदियाँ, झीलें और भूमिगत जलभृत जीवन और कृषि, उद्योग और परिवहन जैसी मानवीय गतिविधियों के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन के रूप में उपस्थित है। खनिज और संसाधन पृथ्वी विभिन्न खनिजों और प्राकृतिक संसाधनों, जैसे जीवाश्म ईंधन (कोयला, तेल, प्राकृतिक गैस), अयस्कों (लोहा, तांबा, एल्यूमीनियम), कीमती धातुओं (सोना, चांदी) और मूल्यवान रत्नों में  भ...

डिजिटल शिक्षा लोकप्रियता की तरफ कुछ सरकारी प्रयास हरियाणा सरकार 5 मई से कक्षा 10, 12 के छात्रों को 5 लाख से अधिक मुफ्त टैबलेट वितरित करेगी

  राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को 'ई-लर्निंग-एडवांस डिजिटल हरियाणा इनिशिएटिव ऑफ गवर्नमेंट विद एडेप्टिव मॉड्यूल्स' नाम दिया गया है। टैबलेट वितरण समारोह 5 मई को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के टैगोर सभागार में होगा। हरियाणा सरकार 5 मई से कक्षा 10-12 के छात्रों को मुफ्त टैबलेट वितरित करेगी, एक आधिकारिक बयान में सोमवार को कहा गया। उपकरणों में व्यक्तिगत और अनुकूली शिक्षण सॉफ्टवेयर के साथ प्रीलोडेड सामग्री होगी, और 5 लाख छात्रों को मुफ्त इंटरनेट डेटा भी प्रदान किया जाएगा। बयान में कहा गया है, "मुख्यमंत्री, हरियाणा के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'डिजिटल इंडिया' अभियान को आगे बढ़ाते हुए, सरकार सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 5 लाख छात्रों को टैबलेट और मुफ्त डेटा प्रदान करने जा रही है।" “रोहतक शहर के सरकारी स्कूलों के छात्रों को टैबलेट दिए जाएंगे। प्रदेश भर के 119 प्रखंडों में इस दिन टैबलेट वितरण समारोह भी शुरू हो जाएगा. अन्य जिलों में, मंत्री, सांसद, विधायक, अन्य अतिथि, उपायुक्त और जिला प्रशासन के साथ उसी दिन टैबलेट वितरित...

घड़ी का इस्तेमाल हम रोज़ करते हैं, आइए जानते हैं घड़ी का आविष्कार किसने, कब और किस देश में किया?

घड़ी का आविष्कार सूरज की छाया का उपयोग कर समय बताने वाली घड़ियाँ शायद हमने भारत में लंबे समय से देखी हैं, लगभग सवा दो हज़ार साल पहले प्राचीन यूनान यानी ग्रीस में पानी से चलने वाली अलार्म घड़ियाँ हुआ करती थीं जिममें पानी के गिरते स्तर के साथ तय समय बाद घंटी बज जाती थी । लेकिन आधुनिक घड़ी के आविष्कार का मामला कुछ पेचीदा है, घड़ी की मिनट वाली सुई का आविष्कार,  अपने एक खगोलशास्त्री मित्र के लिए  वर्ष 1577 में स्विट्ज़रलैंड के जॉस बर्गी ने  किया  उनसे पहले जर्मनी के न्यूरमबर्ग शहर में पीटर  हेनलेन  ने ऐसी घड़ी बना ली थी जिसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाया सके ।  लेकिन जिस तरह हम आज हाथ में घड़ी पहनते हैं वैसी पहली घड़ी पहनने वाले आदमी थे जाने माने फ़्राँसीसी गणितज्ञ और दार्शनिक ब्लेज़ पास्कल ।  ये वही ब्लेज़ पास्कल हैं जिन्हें कैलकुलेटर का आविष्कारक भी माना जाता है ।  लगभग 1650 के आसपास लोग घड़ी जेब में रखकर घूमते थे, ब्लेज़ पास्कल ने एक रस्सी से इस घड़ी को हथेली में बाँध लिया ताकि वो काम करते समय घड़ी देख सकें, उनके कई साथियों ने उनका मज़ाक भी उड़...