भारतीय अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2023-2024 में 7.3% की दर से बढ़ेगी : National Statistic Office Stated about Indian Economy
INDIAN ECONOMY: भारतीय अर्थव्यवस्था अग्रीम अनुमान 2023-2024 (INDIAN ECONOMY) : राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने राष्ट्रीय आय के पहले अग्रीम अनुमान जारी करते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2023-2024 में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन पिछले वर्ष के 1.3% की तुलना में बढ़कर, 6.5 प्रतिशत हो जाने का अनुमान है।इसी प्रकार खनन क्षेत्र की वृद्धि चालू वित्तीय वर्ष में 8.1% रहने का अनुमान है, जो 2022-2023 में 4.1% थी। वित्तीय सेवाओं, रियल एस्टेट और पेशेवर सेवाओं की वृद्धि दर चालू वित्तीय वर्ष में 8.9% रहने का अनुमान है, जबकि वित्तीय वर्ष 2022-2023 में यह 7.1% थी। एनएसओ (NSO) ने एक बयान में कहा कि, Real जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) यानी 2011-2012 की स्थिर वैल्यू पर जीडीपी के वर्ष 2023-2024 में 171.79 लाख करोड़ रुपये पाहुंच जाने का अनुमान है। संयुक्त राष्ट्र का भारत के बारे में जीडीपी पूर्वानुमान UN रिपोर्ट में कहा गया है कि मजबूत घरेलू मांग और विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों में मजबूत वृद्धि के बीच, भारत में विकास दर 2024 में 6.2% तक पहुंचने का अनुमान है, जो 2023 के 6.3% अनुमान से थोड़ा कम है। 2025 में भारत